सारण: मढ़ौरा में शराब के दो ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 150 लीटर देसी शराब जब्त

मढ़ौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लेरुआ गांव में अवैध शराब के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने 150 लीटर देसी शराब जब्त की, हालांकि आरोपी फरार हो गए.

Saran News: मढ़ौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 150 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि छापेमारी के दौरान दोनों आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुअनि अनुप कुमार मौर्य के नेतृत्व में 14 जुलाई को पहली छापेमारी लेरुआ गांव निवासी श्रवण मांझी के घर पर की गई. कार्रवाई के दौरान वहां से 80 लीटर देसी शराब बरामद की गई. पुलिस के पहुंचते ही आरोपित खेतों के रास्ते फरार हो गया.

इसके बाद पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक खंडहरनुमा गुमटी में दूसरी छापेमारी की. यहां से 70 लीटर देसी शराब बरामद की गई. इस दौरान आरोपित धर्मेंद्र महतो झाड़ियों का सहारा लेकर मौके से भागने में सफल रहा.

फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

मढ़ौरा थाना प्रभारी राज किशोर प्रसाद ने बताया कि दोनों फरार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >