मशरक. थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव की दो नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अगवा कर लिए जाने का मामला सामने आया है. एक ही परिवार की दोनों लड़की नागेश्वर उच्च विद्यालय बहादुरपुर की छात्रा है. परिजनों के मुताबिक 24 सितंबर को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी. जिसे रास्ते में अगवा कर लिया गया. इस मामले में पिता ने मशरक थाना मे एक लिखित आवेदन दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि मेरी पुत्री और भतिजी दोनो एक साथ विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी. दोनों को शादी की नीयत से रास्ते में ही आधा दर्जन लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया. दिये गये आवेदन मे कवलपुरा गांव के रहमत मियां के पुत्र भोला मियां, सतार मियां के पुत्र फिरोज आलम, रामदेव महतो की पत्नी लिलावती देवी, रहमत मियां की बहन के दो लड़के और बसंतपुर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी सलमान आलम को नामजद किया गया है. पीड़ित परिजनो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग की घर वापसी के लिए पुलिस से गुहार लगायी गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
