छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने बीएड सत्र 2024-26 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले 20 जुलाई तक आवेदन की तिथि निर्धारित थी, जिसे छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अब 25 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने अधिसूचना जारी की है.
सभी बीएड कॉलेजों को जारी किया गया निर्देश
परीक्षा नियंत्रक ने सभी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों को नोटिफिकेशन भेजकर इसकी जानकारी दी है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि विस्तारित तिथि की सूचना कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रकाशित की जाए, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा जानकारी के अभाव में आवेदन से वंचित न रहे.
21 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म
विश्वविद्यालय के अनुसार, बीएड कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राएं 21 से 25 जुलाई के बीच ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों का विभाग स्तर पर सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.
