सोनपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, श्रावणी मेला की खबर कवरेज के दौरान मारपीट का आरोप

सारण जिले के सोनपुर में श्रावणी मेला की खबर कवर कर रहे पत्रकार अवध किशोर शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने कट्टा, लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक से पत्रकार को पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Saran News: हरिहर क्षेत्र सोनपुर के कालीघाट पर श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच समाचार संकलन करने पहुंचे एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद घायल पत्रकार अवध किशोर शर्मा ने हरिहरनाथ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

तस्वीर लेने के दौरान हमला करने का आरोप

आवेदन के अनुसार, पत्रकार अवध किशोर शर्मा 28 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे मंदिर परिसर स्थित घाट पर श्रावणी मेला से संबंधित समाचार संकलित करने के लिए मोबाइल फोन से तस्वीरें ले रहे थे. इसी दौरान शत्रुघ्न कुमार और उनके साथ मौजूद 3-4 अज्ञात लोगों ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया.

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों के पास कट्टा, लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक और अन्य धारदार हथियार थे. उन्होंने सिर को निशाना बनाकर कई बार वार किया, जिससे सिर फट गया और काफी रक्तस्राव होने लगा.

अस्पताल में चल रहा इलाज

हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बताया गया है कि सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

आवेदन में पत्रकार ने आरोप लगाया है कि घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है और हमलावरों का उद्देश्य गंभीर नुकसान पहुंचाना था. उन्होंने पुलिस प्रशासन से नामजद आरोपी शत्रुघ्न कुमार समेत अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों और नागरिकों में भी चिंता का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >