Saran News : जदयू के महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की सूची जारी

सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत एवं नगर निकाई में 50 फीसद आरक्षण देकर राजनीतिक और आर्थिक रूप से सबल बनाया है.

छपरा. सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत एवं नगर निकाई में 50 फीसद आरक्षण देकर राजनीतिक और आर्थिक रूप से सबल बनाया है. उक्त बातें जदयू की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती कुमारी ने रविवार को सर्किट हाउस में जिला इकाई के कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि सीएम ने जीविका का गठन कर जीविका दीदी को आत्मनिर्भर बनाया. वहीं पुलिस और शिक्षा विभाग में काफी संख्या में बहाली की गई हैं. नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर आत्मनिर्भर बनाया है. महिलाओं की बदौलत अगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के उमीदवार की जीत सुनिश्चित होगी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि पति पत्नी के सरकार में महिलाओं का अपमान किया जाता था. मगर नीतीश कुमार के शासन में महिलाओं को नौकरी देकर सम्मानित करने का काम किया जा रहा है. जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार ने कहा कि महिलाएं इस सरकार में आत्मनिर्भर बनी हैं. जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार के द्वारा सभी प्रखण्ड में महिला जन संवाद चलाकर उनकी समस्या को जानने और निराकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मौके पर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया. जिसमें नीतू सिंह, पूनम देवी, सोनी देवी, काजल कुमारी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, प्रभा देवी, बेबी देवी, पुष्पा देवी, नीतू पांडेय, चांद तारा देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, नूरी खातून व प्रीति कुशवाहा को उपाध्यक्ष, सबिता तिवारी, संजू देवी, बेबी सिंह, नीतू देवी, कमला देवी, मालती देवी, नबुजन खातून, माधुरी देवी, गुड़िया देवी, पूजा कुमारी, अनु कुशवाहा, बसंती देवी, अनीता तिवारी, मालती देवी, राजवंती देवी, संगीता देवी, मीना देवी, शांति देवी, चिंता देवी, रूबी देवी, इंदु देवी, दुर्गा देवी, बेबी देवी, रूपा देवी, किरण देवी व आरती सिंह को महासचिव, संगीता गुप्ता, तमन्ना खातून, नीरू देवी, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, मीरा देवी, ब्यूटी देवी, ज्ञानति देवी, ऊषा देवी, रेखा देवी, मालती देवी, निभा देवी, सीमा देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, सोनम सिंह, मीरा देवी, किरण देवी, प्रतिभा देवी, कविता देवी, अंजली कुमारी, अनीता देवी,विजयन्ती देवी, संध्या मिश्रा व सरिता देवी को सचिव, रौशनी कुमारी को जिला प्रवक्ता, सोनाली कुमारी को कोषाध्यक्ष, कमलावती देवी, सीता देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, पूनम देवी, चंदा देवी, सीता देवी, रेणु देवी, प्रभावती देवी, कुमुद तिवारी, रूबी देवी, सुशीला देवी व नेहा परवीन कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. वहीं संगीता देवी, सरिता शर्मा, सबिता सिंह, धनवंती देवी, सरिता देवी, रेणु देवी, रचना कुमारी, कविता सिंह, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, बिंदु देवी, कलावती देवी, मनीषा कुमारी, मंजू देवी, रीना देवी, शांति देवी, रौशनी कुमारी, मीना देवी, शोभा देवी व रेखा देवी को प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर राखी कुशवाहा, लालमुनि देवी, शकीला बानो, सविता सिंह, मनोज सिंह, ई प्रभाष शांकर, नूरी खातून, शंभु मांझी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >