सारण के मढ़ौरा में जदयू की नयी प्रखंड कमेटी का गठन, अमन कुमार बने उपाध्यक्ष

सारण के मढ़ौरा में जनता दल यूनाइटेड की नयी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान अमन कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया.

Saran News: नगर स्थित बलिराम सिंह के आवास पर रविवार को जनता दल यूनाइटेड की नयी प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर मनोनयन पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सारण जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’, पूर्व विधायक छोटेलाल राय और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद पुष्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

सभी अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र सौंपा गया.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है. इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया गया.

अमन कुमार बने प्रखंड उपाध्यक्ष

20 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी के गठन के तहत अमन कुमार को मढ़ौरा प्रखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ई. प्रभाष शंकर ने किया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मनोज सिंह, अरुण गिरी, जयप्रकाश महतो, हिटलर तिवारी, अशोक कुशवाहा, सुजीत पटेल, अजय पटेल, सचिंद्र सिंह, सतीश शर्मा, अजीत तिवारी, रियाजुद्दीन, भीखम सिंह, रामबाबू सिंह, राम श्रृंगार सिंह, प्रभाकर मिश्रा, वीरेंद्र गिरी और प्रखंड महासचिव पप्पू कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >