प्रतिनिधि, छपरा. सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. इस योजना के पूरा होने के बाद अस्पताल के विभिन्न विभागों तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुगम हो जायेगी. हालांकि निर्माण कार्य के दौरान अस्थायी रूप से रास्ता बाधित होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा इंटरकनेक्ट एंबुलेंस सेवा संचालित की जायेगी. जिसके एक विभाग से दूसरे विभाग तक गंभीर मरीजों को ले जाने में आसानी होगी. यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है. जिलाधिकारी से इस संदर्भ में मिला है निर्देश सदर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए डीएम ने अस्पताल परिसर में इंटरकनेक्ट एंबुलेंस सेवा संचालित करने का निर्देश भी दिया है, ताकि मुख्य गेट से इमरजेंसी तक मरीजों को आसानी से पहुंचाया जा सके. वहीं, अस्पताल परिसर में बन रही नयी सड़क के पूरा होने के बाद मरीजों और आम लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा. इमरजेंसी के अलावा पोस्टमार्टम भवन, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एनआरसी, रक्त जांच घर, एआरटी सेंटर, डायलिसिस यूनिट, आयुष्मान भारत कार्यालय, दवा भंडार, ब्लड बैंक, यक्ष्मा विभाग, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय, एएनएम और जीएनएम स्कूल सह आवासीय परिसर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यालयों तक पहुंच पहले से अधिक सुविधाजनक हो जायेगी.
सदर अस्पताल में शुरू की जायेगी इंटरकनेक्ट एंबुलेंस सेवा
छपरा सदर अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही इंटरकनेक्ट एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। डीएम ने दिए निर्देश।

फोटो, सदर अस्पताल में परिसर में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network