शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

विधानसभा चुनाव 2025 के एक दिन पूर्व शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से मांझी थाना पुलिस ने बुधवार को गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया.

मांझी. विधानसभा चुनाव 2025 के एक दिन पूर्व शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से मांझी थाना पुलिस ने बुधवार को गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में महम्मदपुर चौक पर दिनभर जांच अभियान जारी रहा. जांच के दौरान चौक से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनकी डिक्की, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की गहन तलाशी ली गयी. पुलिस टीम ने वाहन चालकों से वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाने को कहा. कागजातों में कमी पाये जाने पर कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. एएसआइ रामजी यादव ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान अवैध शराब, हथियार, नकदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें. साथ ही मतदाताओं से निर्भय होकर अपने मत का प्रयोग करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >