Saran News : इनर व्हील क्लब छपरा की ओर से लाह बाजार स्थित अमितांश होटल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता कुमारी का इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया. समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार रहीं. कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुलिका तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आशा शरण ने किया.
नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार
समारोह के दौरान पिछले सत्र की अध्यक्ष प्रिया पुनीत ने औपचारिक रूप से अपना पदभार नई अध्यक्ष संगीता कुमारी को सौंपा. वहीं, पूर्व सचिव अर्चना रस्तोगी ने नए सत्र की सचिव अपर्णा मिश्रा को कार्यभार सौंपा. इस अवसर पर पीडीसी गायत्री आर्यानी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की.
जरूरतमंदों के बीच वितरित की गईं उपयोगी सामग्री
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंदों के बीच साइकिल, सिलाई मशीन, पुस्तकें, कुर्सी, छाते और पंखों का वितरण किया गया. इसके अलावा एक मेधावी छात्र को शिक्षा के लिए दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विभिन्न आश्रमों से आई बालिकाओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि प्रियाका कुमार ने सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपील करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया.
नई सदस्य का किया गया स्वागत
इनर व्हील परिवार में नई सदस्य अमृता सिंह का शॉल, बैज और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में रोटरी क्लब तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष सरिता राय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया.
बड़ी संख्या में सदस्य रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में प्रियंका भारती, अंजू चौधरी, शालिनी प्रसाद, सरिता राय, रानी सिन्हा, वीणा शरण, मंजू सिंह, शशि प्रभा सिन्हा, करुणा सिन्हा, राखी सिंह, सुष्मिता सिन्हा, उषा विश्वकर्मा, कांति शर्मा, डॉ. नताशा सहित क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की जानकारी क्लब की एडिटर सुष्मिता सिन्हा ने दी.
Also Read : सीवान में भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च, पुलिस फायरिंग और गिरफ्तारियों के विरोध में कई प्रखंडों में प्रदर्शन
