पानापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में चल रहे छह दिवसीय गव्य पालन प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ. कृषि प्रौद्यौगिकी प्रबंध अभिकरण सारण की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा गायों का बीमा, रखरखाव, दुग्ध उत्पादन सहित अन्य विषयों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि 60 हजार रुपये मूल्य की गाय का बीमा कराने में पशुपालकों को मात्र 2.31 प्रतिशत अर्थात 1386 रुपये का खर्च आता है, जिसमें 25 प्रतिशत ही पशुपालक को देना है. शेष राशि सरकार वहन करती है. प्रशिक्षकों ने डेयरी ब्रीड, शुष्क ब्रीड, ड्यूल ब्रीड, दूध का कम्पोजिशन, दूध का पाश्चुरीकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने गोशाला बनाने में बरती जानेवाली सावधानियाँ, गायों को होनेवाली बीमारियां एवं उनके बचाव के उपाय पर विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान उपयोगी है क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा कम रहता है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सत्यम कुमार, अमित कुमार, डा सोनू कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
पशुपालकों को गायों के बीमा, रखरखाव व दुग्ध उत्पादन पर दी गयी जानकारी
प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में चल रहे छह दिवसीय गव्य पालन प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ.
