सारण में हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से सात पर प्राथमिकी

सारण जिले के हरखपुरा गांव में पुरानी रंजिश और हत्या के मामले में गवाही को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए हैं. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

Saran News : तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये. मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहले पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप

राजकुमार सिंह की पत्नी नीलू देवी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी व पट्टीदार चंदन कुमार सिंह अक्सर उनके दरवाजे पर आकर नशे की हालत में गाली-गलौज करता है और मारपीट व खून-खराबे की धमकी देता है.

नीलू देवी के अनुसार, घटना की रात चंदन कुमार सिंह अपनी मां तारा देवी और सोनी देवी के साथ लोहे की खंटी लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा. आरोप है कि नशे की हालत में उनके पुत्र बिट्टू कुमार सिंह के साथ मारपीट की जाने लगी. बेटे को बचाने के लिए वह और उनकी बहू अंजली कुमारी पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. प्राथमिकी में दोनों को घायल करने और निर्वस्त्र करने का भी आरोप लगाया गया है.

दूसरे पक्ष ने हत्या के मुकदमे में गवाही को बताया विवाद की वजह

दूसरे पक्ष से चंदन कुमार सिंह की मां तारा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति स्व. वकील सिंह की हत्या उनके पट्टीदार राजकुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने की थी. इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है और राजकुमार सिंह समेत अन्य लोग मामले में आरोपित हैं.

तारा देवी के अनुसार, उनके पुत्र चंदन कुमार सिंह ने हत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ गवाही दी है. इसके बाद से चंदन को तरह-तरह की धमकियां दी जा रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की दुश्मनी और हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर राजकुमार सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, नीलू देवी और अंजली देवी ने चंदन कुमार सिंह के साथ हत्या की नीयत से लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बचाने पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गयी.

पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की कर रही जांच

मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों, दोनों पक्षों के आरोपों और पुराने हत्या के मुकदमे से जुड़े विवाद के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >