बाइक की टक्कर से हाथ ठेला चालक की मौत

थाना क्षेत्र के तरैया-मशरक एसएच 73 पर रामबाग के समीप बाइक की ठोकर से हाथ ठेला चालक मजदूर की मंगलवार की देर संध्या मौत हो गयी.

तरैया. थाना क्षेत्र के तरैया-मशरक एसएच 73 पर रामबाग के समीप बाइक की ठोकर से हाथ ठेला चालक मजदूर की मंगलवार की देर संध्या मौत हो गयी. मृतक तरैया गांव डीह निवासी रामेश्वर महतो का 55 वर्षीय पुत्र हरेन्द्र महतो है. हरेन्द्र महतो भाड़े का सामान उतार कर देर संध्या अपने घर लौट रहा था कि मशरक की तरफ से तेजगति से एक बाइक सवार व्यक्ति ने ठेला चालक को ठोकर मार दिया. बाइक की ठोकर से ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल तरैया में लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. ठेला चालक की मौत की खबर सुनकर तरैया बाजार के व्यवसायी व ग्रामीणों की भीड़ रेफरल अस्पताल व तरैया थाना परिसर में जुट गयी. मृतक की पत्नी चंपा देवी, पुत्र रौशन महतो,सुंदर महतो,रोहित महतो का रो – रोकर बुरा हाल है. ठेला चालक की मौत से घर परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था. हाथ ठेला पर सामान लोड कर ठेलकर कमाता था तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना की सूचना पाकर रेफरल अस्पताल में जनप्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >