सारण : मढ़ौरा में निकली तिरंगा यात्रा, हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे

Marhaura Tiranga Yatra : मढ़ौरा में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रशासन, शिक्षकों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया. 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया.

Marhaura Tiranga Yatra : सारण के मढ़ौरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. प्रखंड मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रशासन, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों और युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

प्रखंड मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा

आजादी के जश्न और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को मढ़ौरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

BDO और नगर पंचायत के अधिकारियों ने किया नेतृत्व

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रूबी सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने संयुक्त रूप से किया. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में लोगों का उत्साह बढ़ाया.

भारत माता की जय से गूंजा पूरा शहर

यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों और युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. देशभक्ति के नारों से मढ़ौरा शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया.

बच्चों का उत्साह और अनुशासन बना आकर्षण

तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बना. बच्चे अनुशासित तरीके से तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. उनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और शहर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह बढ़ाया.

राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करना और देश के स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना था. यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान का संदेश दिया गया.

प्रशासन और नगर पंचायत के कर्मी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया. नगर पंचायत के कनीय अभियंता शशि शेखर, लेखापाल रणधीर सिंह, शिक्षक प्रमोद सिंह, उमेश कुमार गुप्ता समेत अंचल और नगर पंचायत के कई कर्मी मौजूद रहे.

विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में मढ़ौरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी ने यात्रा को भव्य रूप दिया और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया.

Also Read : JPU में नामांकन के लिए हेल्प डेस्क शुरू, एडमिशन की हर समस्या का मिलेगा तुरंत समाधान, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >