Saran News : 26 मई से भरा जायेगा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

Saran News : स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है.

छपरा. स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन मोड में 26 मई से भरा जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच जून तक निर्धारित है. फॉर्म भरने का शुल्क 600 रुपये है. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्र ने सभी कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म भरने के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया की फॉर्म ऑनलाइन भरा जायेगा. परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन लिया जायेगा. जिसके लिए वेबसाइट पर एक स्टूडेंट कॉर्नर बनाया गया है. छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर उसे डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा का अंक पत्र, एडमिट कार्ड, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि कागजातों की छाया प्रति के साथ संलग्न करते हुए कॉलेज में सम्बंधित विभाग में जाकर वेरीफाइ कराना होगा. बिना पंजीयन प्रमाण पत्र के फार्म स्वीकार नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >