सारण: मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच

सारण में मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज ने नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में नवयुवक, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित करीब 200 मरीजों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं. यह शिविर लोगों तक सुलभ और प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

Saran News: मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नवयुवक-नवयुवतियों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गयी.

शिविर में विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब 200 मरीजों की जांच की. मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श देने के साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण भी किया गया.

महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों तक सुलभ और प्रभावी आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया और जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गयीं.

बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि शिविर में बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान ऑटिज्म, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर, स्मरण शक्ति की कमी, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा शारीरिक विकास में बाधा वाले बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया.

वहीं बुजुर्ग मरीजों के वात रोग, गठिया एवं अन्य दीर्घकालिक बीमारियों का भी आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया. चिकित्सकों ने बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सलाह भी दी.

महिलाओं को भी मिली विशेष चिकित्सा सुविधा

शिविर में महिलाओं की मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित माहवारी, अत्यधिक रक्तस्राव, श्वेत प्रदर, त्वचा रोग सहित कान, पेट और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया.

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह का अगला नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गयी है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Ayub

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >