सारण के चार बॉक्सर हुए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

सारण के चार युवा राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के चयनित हुए हैं. इससे जिले के मान सम्मान में इजाफा हुआ है.

दिघवारा. सारण के चार युवा राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के चयनित हुए हैं. इससे जिले के मान सम्मान में इजाफा हुआ है. प्रतियोगियों का चयन दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका और यूथ बालक बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद किया गया है. प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राहुल रंजन, कुणाल कुमार और आर्यन कुमार और यूथ वर्ग में अंशु कुमारी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है. चारों मुक्केबाजों ने अपने अपने कोटि में सारण के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया. सभी राम जंगल सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ी हैं. इस जीत और उपलब्धि पर आरजेएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी, सचिव सतीश सिंह, शिक्षक सुरेश सिंह, दीपक सिंह और कॉम्प्लेक्स के निदेशक रोशन सिंह, प्राचार्य शशिभूषण सिंह, प्रो कन्हैया सिंह, डॉ सुरजीत कुमार सिंह सोनू, आलोक दुबे, मुख्य प्रशिक्षक बाबुल कुमार एवं धीरज कांत ने बधाई देते हुए बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >