saran news : स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा के पहले दिन 10 परीक्षार्थी निष्कासित

saran news : जिले के 11 केंद्रों पर स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा शुरू, पहले दिन कला व विज्ञान के अंतर्गत 13 विषयों की हुई परीक्षा, एक साथ ली जा रही है सत्र 2021 व सत्र 2022 की परीक्षा

छपरा. स्नातक पार्ट थर्ड फाइनल इयर सत्र 2021-24 तथा सत्र 2022-25 की परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई.

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से ही परीक्षा हॉल में छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू कर दिया गया. एडमिट कार्ड के जांच के लिए परीक्षा हॉल के बाहर वीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी थी. कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचे थे. हालांकि निर्धारित समय पर उनके एडमिट कार्ड की जांच करते हुए हॉल में प्रवेश कर दिया गया. पीआरओ राजेश पांडेय ने बताया कि छपरा, सीवान व गोपालगंज के केंद्रों से कुल 10 छात्रों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. पहले दिन पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल ऑनर्स विषयों में अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित तथा ग्रामीण अर्थशास्त्र के पांचवें पेपर की परीक्षा हुई. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत ऑनर्स में इतिहास, एआइएच एंड सी, संस्कृत, हिंदी, दर्शन शास्त्र, संगीत तथा भोजपुरी के पांचवें पेपर की परीक्षा ली गयी. पहली पाली में ऑब्जर्वर की टीम शहर के रामजयपाल कॉलेज तथा राजेंद्र कॉलेज पहुंची थी. जहां सीटिंग अरेंजमेंट को दुरुस्त करने को लेकर केंद्राधीक्षकों को निर्देश भी दिया गया. जयप्रकाश महिला कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज आदि में भी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा शुरू हुई. गंगा सिंह कॉलेज में प्राचार्य डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह ने पहली व दूसरी दोनों ही पालियों में परीक्षा का सघन निरीक्षण किया. जिले में छपरा के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, पीएन कॉलेज परसा, वाइएन कॉलेज दिघवारा, एचआर कॉलेज अमनौर, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर में परीक्षा ली जा रही है.

आज ग्रुप-सी व डी में शामिल विषयों की परीक्षा

10 मई को पहली पाली में ग्रुप सी के अंतर्गत शामिल राजनीति विज्ञान, बॉटनी, जूलॉजी, होम साइंस व कॉमर्स के पांचवे पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप डी के अंतर्गत मनोविज्ञान, केमेस्ट्री, भौतिकी, भूगोल, एलएसडब्ल्यू एंड आइएफएफ के पांचवे पेपर की परीक्षा आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:15 से 4:15 बजे के बीच हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >