छपरा: विश्व जनसंख्या दिवस पर दिघवारा सीएचसी में लगा विशेष शिविर, परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता अभियान

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर और विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान 'छोटा परिवार, सुखी परिवार' का संदेश दिया गया और चार महिलाओं के सफल ऑपरेशन किए गए.

Saran News: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. इसके साथ ही आकार परियोजना के तहत जननी–मोबियस फाउंडेशन द्वारा परिवार नियोजन एवं स्वस्थ मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई. इस प्रभात फेरी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रौशन के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

इस जागरूकता अभियान में बीएचएम रिचा कुमारी, डॉ कमरुज्जमां, सीएचसी के तमाम स्वास्थ्यकर्मियों तथा जननी–मोबियस फाउंडेशन की ओर से कुमार अमन, अर्पणा, सौरभ श्रीवास्तव, कुंदन, राजकुमारी, चंचल एवं संगम टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रभात फेरी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों को छोटा परिवार-सुखी परिवार की महत्ता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया.

छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश

प्रभात फेरी के दौरान आम लोगों को स्वस्थ जन्म अंतराल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की वैज्ञानिक जानकारी दी गई. रैली में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से स्थानीय लोगों से सरकारी स्तर पर मिलने वाली परिवार नियोजन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने और एक जिम्मेदार अभिभावक बनने की विशेष अपील की.

चार महिलाओं का सफल ऑपरेशन

इस विशेष शिविर के दौरान डॉ कमरुज्जमां द्वारा चार इच्छुक महिलाओं का सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया. इसके साथ ही अस्पताल पहुंचे अन्य लाभार्थियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई. जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक कुमार अमन ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रखंड स्तर पर स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन सेवाएं लगातार निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं.

Also Read: गोपालगंज: फुलवरिया के अंश राज का अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >