Saran News : प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागिता सिंचाई प्रबंधन पर दिया गया जोर

परसा प्रखंड बाजार स्थित जल संसाधन कार्यालय में मंगलवार को सहभागिता सिंचाई प्रबंधन पर एकदिवसीय किसानों का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी.

परसा. परसा प्रखंड बाजार स्थित जल संसाधन कार्यालय में मंगलवार को सहभागिता सिंचाई प्रबंधन पर एकदिवसीय किसानों का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. इस कार्यशाला का नेतृत्व परसा के उपखंड अधिकारी रास बिहारी सिन्हा ने किया. कार्यशाला में बाल्मी विभाग के रीडर अनिल कुमार, फिरोज अहमद आजाद और शिला कुमारी सिंह ने किसानों को सहभागिता सिंचाई प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को न केवल फसल की सिंचाई की जिम्मेदारी दी जायेगी, बल्कि नहरों की साफ-सफाई, रखरखाव और कर वसूली का कार्य भी किसानों की समितियों के माध्यम से कराया जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस गांव से होकर नहर गुजरती है, उस क्षेत्र के किसानों की समिति गठित की जाएगी. उन्हें वितरक नहर (डिस्ट्रीब्यूटरी), उपवितरक नहर (सब-डिस्ट्रीब्यूटरी) और लघु वितरक नहर (माइनर डिस्ट्रीब्यूटरी) सौंपे जाएंगे. इससे किसानों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पानी का प्रबंधन करने और खेतों की सिंचाई में पारदर्शिता व सुविधा प्राप्त होगी. इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि सहभागिता सिंचाई प्रबंधन से किसानों को अपने अधिकारों और लाभों की जानकारी होगी. साथ ही वे अपने क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने में प्रत्यक्ष योगदान दे सकेंगे.कार्यशाला में महराजगंज, एकमा और छपरा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता नहर प्रमंडल मढौरा कमरू जमा, कार्यपालक अभियंता सारण नहर प्रमंडल छपरा जिसान अली, अवर प्रमंडल पदाधिकारी सारण, कनीय अभियंता मिथलेश कुमार, अंकिता कुमारी, अजित कुमार, बलिराम कुमार, उत्पल कुमार, रविकांत सिंह, एई पियूष कुमार, अनीश कुमार पटेल, जेई अनुग्रह नारायण सिन्हा, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, रितेश कुमार, राजेश कुमार, राहुल राज, कुमारी सविता, संतोष कुमार, कमल नारायण पाठक, उदय कुमार, कर्मी मनीष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं किसानों की ओर से रविश श्रीवास्तव भगेरण महतो, वकील माझी, बलम राय, अशोक मिश्रा, हरिचनर राय, बीरेंद्र साह, दिलीप कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, सोमनाथ साह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.बैठक में किसानों ने विभागीय पहल को सराहते हुए कहा कि अगर इस योजना को सही ढंग से लागू किया गया, तो गंडक नहर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई संकट से काफी राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >