मढ़ौरा में आपसी विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, पड़ोसी पर नामजद प्राथमिकी

Saran News : मढ़ौरा के चानना गांव में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ पुराने झगड़े के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Saran News : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चानना गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की मारपीट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान चानना गांव निवासी गौतम रावत के रूप में हुई है. वह अंबिका रावत के पुत्र थे.

परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ चल रहे पुराने आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में मृतक की पत्नी देवंती देवी के बयान पर पड़ोसी रंजीत राय को हत्या का नामजद आरोपी बनाया गया है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की विस्तृत पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. नामजद आरोपी के फरार होने की स्थिति में उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : बक्सर में जल्द शुरू होगा पूर्ण एआरटी सेंटर, एचआईवी संक्रमित मरीजों को जिले में ही मिलेगी इलाज की सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >