सारण: एकमा के हुसेपुर में सड़क बनी जलमग्न, पानी में डूबे गड्ढों से हादसे का खतरा

एकमा के हुसेपुर गांव में मुख्य सड़क पर जलजमाव से आवागमन ठप है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी के लिए पक्के नाले के निर्माण की मांग की है।

Saran News : एकमा प्रखंड की हुसेपुर पंचायत के हुसेपुर गांव में मुख्य सड़क पर भीषण जलजमाव से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है और लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है.

स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

सड़क पर जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. पानी में सड़क के गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण बाइक और साइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है.

गंदे पानी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है. जलजमाव के कारण सड़क का इस्तेमाल करना लोगों के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

पक्के नाले के निर्माण की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुख्य सड़क के किनारे अविलंब पक्के नाले का निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी जल निकासी की व्यवस्था होने पर ही वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सकेगा.

हुस्सेपुर गांव की सड़क पर जलजमाव | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >