सारण: मांझी में डॉ राहुल राज ने शिक्षकों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

सारण के मांझी प्रखंड में शिक्षाविद डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों, प्राचार्यों से संवाद किया. उन्होंने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष का आश्वासन दिया.

सारण: शिक्षाविद व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने मांझी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षक, शिक्षिका और प्राचार्यों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया.

शिक्षक संवाद में उठी कई प्रमुख मांगें

शिक्षक संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग प्रमुखता से रखी.

शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं. इसलिए उनके सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा

डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिलना जरूरी है.

उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

शिक्षक नेताओं ने डॉ राहुल राज के प्रयासों की सराहना की

कार्यक्रम में शिक्षक नेता मो शाहनवाज ने कहा कि डॉ राहुल राज लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठा रहे हैं. इससे शिक्षक समाज में नई उम्मीद जगी है.

इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, रजनीकांत सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, पुनीत रंजन, मकसूद आलम अंसारी, प्रभु बैठा, उपानंद पाण्डेय, राजीव चौधरी, अचल मांझी और कुमार अर्णज सहित कई शिक्षक नेता मौजूद रहे.

शिक्षकों के सहयोग के लिए जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में डॉ राहुल राज ने शिक्षकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकार और सम्मान के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेगा.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nadim ahmad

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >