छपरा मंडल कारा में लगा बंदी दरबार, DM और SSP ने सुनीं बंदियों की समस्याएं

छपरा मंडल कारा में DM और SSP ने बंदी दरबार लगाया. कैदियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण का निर्देश दिया गया. सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया गया.

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मंडल कारा, छपरा का निरीक्षण किया. इस दौरान कारा परिसर में बंदी दरबार आयोजित कर बंदियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया. बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी अधिकारियों के समक्ष रखी.

बंदियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

अधिकारियों ने कहा कि बंदियों की ओर से रखी गयी समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और उन्हें उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो.

सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारियों को कारा में बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

साथ ही कारा की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और कारा प्रबंधन की व्यवस्था में निरंतरता बनी रहे.

संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी का निर्देश

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया. संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करने और कारा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

निरीक्षण के दौरान कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों ने विशेष ध्यान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >