छपरा में जनता दरबार में 91 लोगों की सुनी गयी फरियाद, लोक शिकायत के 17 मामलों पर भी सुनवाई

छपरा में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने 91 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। लोक शिकायत के 17 मामलों पर भी हुई सुनवाई।

Saran News : समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 91 लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

राजस्व और भूमि सुधार से जुड़े सबसे अधिक मामले

जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे. इसके अलावा जिला परिषद, आइसीडीएस, भू-अर्जन, निबंधन, अभिलेखागार, आर्म्स और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले भी सामने आये.

सभी आवेदनों को एक-एक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में गंभीरता बरतने और आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने को कहा.

लोक शिकायत के 17 मामलों पर हुई सुनवाई

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गयी. जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के कुल 17 मामलों की सुनवाई की.

सुनवाई के दौरान छह मामलों में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया. वहीं, शेष 11 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

शिकायतों के निबटारे पर जोर

जनता दरबार और लोक शिकायत की सुनवाई के दौरान अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन की ओर से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि शिकायतों का नियमानुसार निबटारा किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >