Baniyapur Dental Implant Center : सारण के मुख्य बाजार बनियापुर के समीप एनएच-331 स्थित कन्हौली संग्राम में सोमवार को आरोग्यम डेंटल केयर इंप्लांट सेंटर का उद्घाटन पूर्व सरपंच एवं अवकाशप्राप्त शिक्षक योगेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
मरीजों को मिलेंगी आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं
सेंटर के संचालक एवं राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डॉ. अरुणोदय कुमार ने बताया कि यहां मरीजों को दांतों की सफाई, भराई, जांच एवं परामर्श, डेंटल इंप्लांट, दांत निकालने (एक्सट्रैक्शन) सहित अन्य दंत चिकित्सा सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी.
स्थानीय लोगों को मिलेगा अपने क्षेत्र में बेहतर इलाज
डॉ. अरुणोदय कुमार ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस डेंटल क्लीनिक के शुरू होने से लोगों को छोटे-बड़े दंत उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थापक मुन्ना सिंह, शिक्षिका रेखा कुमारी, लाल सिंह, मनोज शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने नए डेंटल सेंटर के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया.
Also Read : सारण की पूर्व बीडीसी सदस्या गिरजा देवी का निधन, पटना में इलाज के दौरान गई जान
