Saran News : मछली पकड़ने गये युवक की मिर्गी के दौरे से मौत

जीवित्पुत्रिका पर्व के लिए मछली मारने गंडक नदी बलिगांव गया युवक का मिर्गी की दौड़ा पड़ने से गंडक नदी घाट पर मौत हो गयी.

परसा. जीवित्पुत्रिका पर्व के लिए मछली मारने गंडक नदी बलिगांव गया युवक का मिर्गी की दौड़ा पड़ने से गंडक नदी घाट पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान धीरज कुमार 22 वर्ष के रूप में हुई है. जो थाना क्षेत्र के गांव माड़र का निवासी था. उसके पिता चंद्रिका माझी हैं और माता ललिता देवी हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि धीरज कुमार अपने चार पांच साथियों के साथ गंडक नदी में मछली मारने गया था. तभी यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से शव को घर लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया पुलिस वापस लौट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >