Lavkush Jayanti: आगामी 29 अगस्त को पटना के रविंद्र भवन में आयोजित होने वाले लवकुश जयंती सह आभार एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को दरियापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में लवकुश समाज के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में दरियापुर के अलावा दिघवारा, गड़खा, मकेर और सोनपुर प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए.
बैठक में पटना में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग शामिल होकर आयोजन को सफल बनायेंगे.
अधिक से अधिक लोगों को पटना पहुंचने का आह्वान
बैठक में सदस्यों से समारोह की सफलता के लिए जोर-शोर से तैयारी करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने आयोजन में समाज की एकजुट भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने की.
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में पूर्व जिला पार्षद हरि बदन सिंह, पूर्व मुखिया पिंटू सिंह, रणविजय सिंह, ई. सुनील कुमार, अरुण कुमार, शांतनु, नरेश मेहता, राजकुमार, आनंद किशोर सिंह, शैलेंद्र सिंह, बबलू कुमार, पिंटू पटेल, अजय सिंह, सचिंद्र सिंह, नीतीश कुमार पटेल, अशोक सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह और महेश सिंह सहित लवकुश समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र
