नगरा प्रखंड में बिजली कटौती से उपभोक्ता नाराज

नगरा प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग ने कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भीषण गर्मी में घंटों की कटौती से रात में नींद हराम हो गयी है.

प्रतिनिधि, नगरा. नगरा प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग ने कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भीषण गर्मी में घंटों की कटौती से रात में नींद हराम हो गयी है, वहीं बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले 20-22 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन अब कई घंटों तक आपूर्ति बाधित रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि बिहार सरकार की 125 यूनिट फ्री बिजली योजना के बाद से समस्या और बढ़ गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार के शाम से देर रात तक बिजली गायब थी, नगरा फीडर पर बार-बार कटौती की जाती है, जबकि अन्य जगहों पर बिजली सामान्य रहती है. उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे चुनाव के समय इस मुद्दे को उठायेगे. वहीं इस संबंध में नगरा विद्युत जेई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि 33 हजार लाइन में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित थी, जिसे बीती रात को ही ठीक कर दिया गया है. रविवार देर संध्या समाचार प्रेषण तक बिजली बहाल थी जिससे उपभोक्ताओं में राहत मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >