सोनपुर मेला पहुंचे सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, लिया इंतजामों का पूरा जायजा

CM Nitish Kumar: सोनपुर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने मेले की साफ-सफाई, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए.

CM Nitish Kumar: बिहार के मशहूर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया. उन्होंने मेले के मैदान, प्रदर्शनी, स्टॉलों और सफाई-सुरक्षा की व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को सभी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए. सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग, आर्ट एंड क्राफ्ट ग्राम, महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका आदि के स्टॉलों पर जाकर वहां रखे उत्पादों और स्थानीय कारीगरों से बात की. कई विक्रेताओं और निर्माताओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं से उन्हें व्यवसाय बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है.

जीविका दीदियों ने सीएम को कहा धन्यवाद

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिल रहे सहयोग के लिए सीएम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की मदद से महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं. इसी दौरान सीएम ने जीविका दीदियों और अन्य लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी दिए.

अधिकारियों से बोले- लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो

निरीक्षण के समय सीएम ने कहा कि सोनपुर मेला सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि हजारों छोटे व्यापारियों और कारीगरों के लिए रोजगार का बड़ा मौका है. यह मेला स्थानीय उत्पादों को पूरे देश तक पहुंचाने का माध्यम बन गया है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

चुनाव की वजह से तारीख में हुआ बदलाव

सोनपुर मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होकर लगभग एक महीने तक चलता है. चुनाव की वजह से इस बार तारीखें बदली गई हैं और मेला 9 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित हो रहा है. गंगा और गंडक नदी के किनारे लगने वाला यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद खास माना जाता है. लोग यहां पहुंचकर हरिहरनाथ मंदिर में पूजा करते हैं.

यहां क्या-क्या कर सकते हैं आप

यह देश का सबसे बड़ा पशु मेला भी है, जहां घोड़े, ऊंट, गाय, भैंस, कुत्ते, तोते और कई अन्य पशु-पक्षियों की खरीद-बिक्री होती है. मेले में रोज घुड़दौड़, कुश्ती जैसे कार्यक्रम और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं.

मेला आयोजन में सरकार की कई विभाग मदद करते हैं. जिला प्रशासन साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था संभालता है. विभिन्न विभागों और केंद्रीय संस्थानों द्वारा लगी प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  हो जाएं सावधान, बिहार में 2 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >