गोदना पूरब टोला में विसर्जन के दौरान झड़प, युवती समेत पांच लोग घायल

रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना पूरब टोला वार्ड नंबर 15 गांव में बुधवार की देर रात्रि लाइसेंसी अखाड़े वाली मूर्तियों के विसर्जन के दौरान एक युवती के सामने सीटी बजाने को लेकर हुई झड़प में एक युवती सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

रिविलगंज. रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना पूरब टोला वार्ड नंबर 15 गांव में बुधवार की देर रात्रि लाइसेंसी अखाड़े वाली मूर्तियों के विसर्जन के दौरान एक युवती के सामने सीटी बजाने को लेकर हुई झड़प में एक युवती सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी हालत गंभीर देखते हुए कुछ घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. घायल रिवीलगंज थाना क्षेत्र के गोदना वार्ड नंबर 15 निवासी 55 वर्षीय हरेराम राय व उनके पुत्र 16 वर्षीय छोटन राय, पुत्री 18 वर्षीय ममता कुमारी, भाई 35 वर्षीय पप्पू राय शामिल है. वही दूसरी पक्ष से 40 वर्षीय विजेंद्र राय व उनके पुत्र 16 वर्षीय गोलू राय,पुत्र 18 वर्षीय नीरज राय शामिल है. दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गयी. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. घायल छोटन राय का पेट में चाकू लगी है. जिसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. इसके अलावा घायल हरेराम राय व पप्पू राय का सिर फटा है. ममता कुमारी का सिर व कान फटा है. वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर एक पक्ष का प्राथमिक बयान प्राप्त हुआ है. उस पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >