छपरा में चिरांद चेतना महोत्सव में दिखी 8 हजार साल पुरानी विरासत की झलक, गंगा महाआरती में जुटे लाखों लोग

Chirand Mahotsav 2026 : सारण के ऐतिहासिक चिरांद में आयोजित 19वें चिरांद चेतना महोत्सव का उद्घाटन बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया. इस दौरान गंगा, सरयू और सोन के संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा महाआरती और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Chirand Chetna Mahotsav 2026 : (प्रभात किरण हिमांशु) सारण के ऐतिहासिक चिरांद में आयोजित 19वें चिरांद चेतना महोत्सव का उद्घाटन बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया. इस दौरान गंगा, सरयू और सोन के संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा महाआरती और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Bihar News : चिरांद को बताया सभ्यता और संस्कृति का प्राचीन केंद्र

उद्घाटन करते नेता और मंत्री

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चिरांद विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक स्थलों में शामिल है. यहां हुए उत्खनन से प्राप्त साक्ष्य बताते हैं कि यह स्थल ऋषि और कृषि संस्कृति का समन्वय केंद्र था. उन्होंने कहा कि चिरांद की जीवन पद्धति आज के दौर में सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है.

चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन, सांस्कृतिक विरासत पर हुई चर्चा

मंत्री ने चिरांद उत्खनन से प्राप्त अवशेषों और इतिहास पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इसके बाद अयोध्या मंदिर में लक्ष्मण किलाधीस महंत मैथिली रमण शरण महाराज, मौनी बाबा और अन्य संतों के साथ चिरांद की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनर्स्थापना पर चर्चा की.

गंगा महा आरती की झलक

Saran News :चिरांद रत्न सम्मान से विभूतियों का सम्मान

समारोह के दौरान साहित्य, पत्रकारिता, पर्यावरण, संगीत, कृषि और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को ‘चिरांद रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया. साहित्य एवं पत्रकारिता के लिए प्रो. अरुण कुमार भगत, पर्यावरण के लिए रामबिलास शाण्डिल्य, संगीत के लिए पं. रामप्रकाश मिश्र, कृषि के लिए साक्षी कुमारी और सेवा के लिए डॉ. डी.के. ओझा को सम्मान प्रदान किया गया.

गंगा महाआरती और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संगम तट

गंगा पूजन और भव्य गंगा महाआरती के साथ समारोह की शुरुआत हुई. वैदिक मंत्रोच्चार से गंगा, सरयू और सोन के संगम का वातावरण भक्तिमय हो उठा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

महोत्सव में उमड़ी भीड़

Chhapra News: कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

समारोह में विधायक छोटी कुमारी, जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई, आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रामाशीष जी, पूर्व सांसद लाल बाबू राय सहित कई संत, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : छपरा में चिरांद चेतना महोत्सव में दिखेगी 8 हजार साल पुरानी विरासत की झलक, गंगा महाआरती के साक्षी बनेंगे 1 लाख लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >