बाल मेले में बच्चों ने दिखायी रचनात्मकता

नगर पंचायत के हेकाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को बाल मेले का आयोजन किया गया.

एकमा. नगर पंचायत के हेकाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को बाल मेले का आयोजन किया गया. आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राम की देखरेख में संपन्न हुआ. मेले का उद्घाटन समाजसेवी योगेंद्र शर्मा सहित अन्य विद्यालयों से आए शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित उदघाटन किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा लगाये गये स्टॉलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया. मेले में श्रृंगार सामग्री, सब्जी, आटा, दाल, गेहूं, जलेबी, मिट्टी से बने शिवलिंग, सांप, कलाई में बांधने वाले कलावे तथा घर-घर में उपयोग होने वाली अनेक वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं. मुख्य अतिथि योगेंद्र शर्मा एवं उपस्थित शिक्षकों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों की सराहना की. रंगोली और विभिन्न सामग्रियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किये गये. इस मौके पर समाजसेवी योगेंद्र शर्मा ने कहा कि बाल मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को सीखने के साथ-साथ अपने हुनर को पहचानने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राम के साथ शिक्षक राजकिशोर सिंह, शिवजी चौधरी, उषा कुमारी, मधुमाला सिंह, शालनी कुमारी, संजू सिंह, अरुण सिंह, उपेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >