Saran News : पीएम इंटर्नशिप योजना में छपरा नगर को पूरे बिहार में मिला पहला स्थान

Saran News : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत छपरा नगर निगम ने एक बार फिर अपने सक्रियता और तत्परता का प्रमाण दिया है.

छपरा. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत छपरा नगर निगम ने एक बार फिर अपने सक्रियता और तत्परता का प्रमाण दिया है. पूरे बिहार में छपरा नगर निगम ने सबसे अधिक आवेदन लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. नगर विकास व आवास विभाग के अपर सचिव वर्षा सिंह द्वारा राज्य के सभी नगर निकायों को इस योजना के अंतर्गत लक्ष्य दिये गये थे, जिसमें छपरा को 313 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था. अब तक 176 युवाओं का ऑनलाइन आवेदन करवा कर छपरा नगर निगम ने अन्य नगर निकायों की तुलना में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है. नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु और नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी वार्डों में पार्षदों की मदद से आवेदन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

वार्डों में कैंप लगाकर हो रहे हैं आवेदन

योजना की सफलता में पार्षदों की भूमिका भी अहम रही है. वार्ड नंबर 35 के श्याम जी, 39 की नरगिस बानो, 27 के पप्पू चौहान, 22 के डब्लू जी और 44 के नीरज जी के नेतृत्व में वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर युवाओं को ऑनलाइन आवेदन कराने में सहायता दी जा रही है. नगर निगम का लक्ष्य है कि 14 अप्रैल से पहले ही सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाये.

क्या है पीएम इंटर्नशिप योजना

भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को व्यावसायिक दुनिया का अनुभव दिलाने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. यह योजना विशेष रूप से शीर्ष पांच सौ कंपनियों में इंटर्नशिप के जरिये अकादमिक शिक्षा और वास्तविक जीवन के अनुभव के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. यदि आप भी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 15 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भारत सरकार के पोर्टल pminternship.mea.gov.in/login पर जाकर प्रोफाइल बनानी होगी. पंजीकरण के बाद मोबाइल या ईमेल पर इंटर्नशिप के अवसरों की सूचना भी मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >