छपरा के नंदलाल सिंह कॉलेज में रिजल्ट को लेकर हंगामा, छात्रों ने की तालाबंदी, जानें क्या है पूरा मामला

Nandlal Singh College: नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने प्राचार्य कक्ष और मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोध जताया और जल्द समाधान की मांग की.

Nandlal Singh College: दाउदपुर स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य कक्ष और कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी. इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य का घेराव करते हुए परीक्षा परिणाम में हुई कथित गड़बड़ियों को जल्द दूर करने की मांग की.

रिजल्ट में गड़बड़ी का छात्रों ने लगाया आरोप

छात्रों का आरोप है कि CBCS स्नातक सेमेस्टर-I, II, III और IV के परीक्षा परिणाम में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं. छात्रों के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों के अंक, क्रेडिट स्कोर और मार्कशीट में विसंगतियां हैं. छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई और परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है.

परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाने की मांग

आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की. इसके साथ ही क्रेडिट स्कोर में सुधार और गलत मार्कशीट को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग रखी. छात्रों का कहना था कि रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर कई विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है.

प्राचार्य के आश्वासन के बाद शांत हुए छात्र

हंगामे की जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य ने छात्रों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया. इसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ और कॉलेज में स्थिति सामान्य हुई.

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

इसे भी पढ़ें:सारण में गंगा का रौद्र रूप: दिघवारा के अकिलपुर पंचायत के 8 गांव बाढ़ में डूबे, सड़क से घर तक पानी ही पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >