सारण: मृतक डेयरी किसानों के आश्रितों को मिली आर्थिक मदद, जन कल्याण योजना के तहत सम्मान समारोह

छपरा में वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध संघ ने मृतक डेयरी किसानों के आश्रितों को प्रोत्साहन राशि देकर आर्थिक सहायता प्रदान की। जानिए पूरी खबर।

Saran News: वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, पटना की ओर से दुग्ध शीतल केंद्र, छपरा के परिसर में जन कल्याण योजना के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी से जुड़े उन पशुपालक किसानों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना था, जिनकी मृत्यु हो चुकी है.

समारोह के दौरान मृतक डेयरी किसानों के आश्रितों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी. इस मौके पर संस्था की ओर से लाभुक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया.

किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है सहकारी संस्था

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सहकारी संस्था अपने सदस्यों और उनसे जुड़े किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. जन कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता किसानों के परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में काफी राहत प्रदान करती है. ऐसी योजनाओं से डेयरी किसानों और उनके आश्रितों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलता है.

कार्यक्रम में वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ प्रबंधक संग्रहण डॉ अजय कुमार, सारण ग्रुप लीडर चंद्रिका प्रसाद, अरविंद कुमार, डॉ अबूजर, सुधांशु कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

लाभुक परिवारों ने जताया आभार

समारोह के अंत में लाभुक परिवारों ने डेयरी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कठिन समय में संस्था की ओर से मिली आर्थिक सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण है. लाभुकों ने इस पहल को किसानों और उनके परिवारों के हित में सराहनीय कदम बताया.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >