छपरा से आनंद विहार के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार मिलेगी सेवा

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और आनंद विहार के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन 6 अक्टूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

Chhapra Anand Vihar: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 05085/05086 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन वाया गोरखपुर चलेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के आठ-आठ फेरे निर्धारित किये गये हैं.

छह अक्टूबर से हर मंगलवार छपरा से चलेगी ट्रेन

05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी. ट्रेन 2:02 बजे मशरक, 2:24 बजे दिघवा दुबौली और 3:55 बजे थावे पहुंचेगी.

इसके बाद ट्रेन पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज होते हुए शाम 7:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

सात अक्टूबर से आनंद विहार से वापसी

05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी. ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन रात 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से ट्रेन कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और थावे होते हुए सुबह 5:30 बजे दिघवा दुबौली, 5:52 बजे मशरक पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 7 बजे ट्रेन छपरा पहुंचेगी.

22 कोच के साथ चलेगी त्योहार स्पेशल

रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, द्वितीय श्रेणी के दो तथा प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच शामिल है.

त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से छपरा, गोपालगंज और गोरखपुर रूट के यात्रियों को आनंद विहार की ओर आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी.

Also Read: पटना में साइबर ठगों का तांडव: गूगल पर खोजा कस्टमर केयर का नंबर, बुजुर्ग के दो खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >