छपरा में पुलिस लाइन के पास युवक की हत्या, खाना खाने के बाद टहलने निकला था सचिन

छपरा के हवाई अड्डा परिसर में देर रात युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है. एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.

छपरा से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट

Mobile snatching murder: छपरा शहर के पुलिस लाइन से सटे हवाई अड्डा परिसर में सोमवार की देर रात युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

खाना खाने के बाद टहलने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार अपने एक साथी के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए हवाई अड्डा परिसर की ओर गया था. इसी दौरान दोनों युवकों को कुछ अज्ञात लोगों ने घेर लिया. जानकारी के अनुसार, मोबाइल छीनने के प्रयास का विरोध करने पर सचिन के साथ मारपीट की गई. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी.

घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है. वारदात के बाद मृतक का साथी किसी तरह मौके से निकलकर बच गया.

मोबाइल और अन्य सामान बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल, खून लगा कपड़ा और अन्य सामान बरामद किया है.

फॉरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये हैं. घटनास्थल की जांच के साथ पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रही है.

एसएसपी और एएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीनियर एसपी रौशन कुमार और एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और जांच में जुटे पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली.

पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का उद्भेदन करने की बात कही है. पुलिस मृतक के साथी से भी घटना के संबंध में जानकारी ले रही है. अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

Also Read : पटना : चाय बनाने गई पत्नी, 10 मिनट बाद लौटी तो छज्जे से लटका मिला पति का शव, भाइयों पर लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >