सारण में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, एचआईवी-एड्स जागरूकता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा सारण जिले में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

सारण: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के सौजन्य से बुधवार को जिला स्कूल के सभागार में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों से चयनित 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी-एड्स से बचाव और जागरूकता बढ़ाना था.

एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य

जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक अभय दास ने बताया कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में एचआईवी-एड्स से संबंधित जानकारी बढ़ाना और उन्हें जागरूक बनाना है. प्रतियोगिता लिखित एवं मौखिक दोनों चरणों में आयोजित की गई.

इन विद्यालयों ने हासिल किए शीर्ष तीन स्थान

प्रतियोगिता में विशेश्वर सेमिनरी स्कूल के प्रकाश कुमार एवं रविकांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सीएनपीजी उच्च विद्यालय, बेनउत की अनु कुमारी एवं रुखसार खातून द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि जिला स्कूल, छपरा की श्रेया कुमारी एवं सुप्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जिला स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. अभय दास ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम इस माह के अंत में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

रिसोर्स पर्सन और शिक्षकों का रहा सहयोग

कार्यक्रम में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के रिसोर्स पर्सन राकेश कुमार एवं शिवम कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई. आयोजन को सफल बनाने में वरीय परामर्शी उर्मिला कुमारी, शिक्षक प्रभु, यशपाल कुमार सिंह, नीलू तथा जिला स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर मनिंदर, प्रवीण सिन्हा, सूरज सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >