सारण से विकास कुमार की रिपोर्ट
Chapra Junction Platform Change: छपरा जंक्शन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. 19 जून को चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं. यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने सेकंड इंट्री गेट के उपयोग की भी सलाह दी है.
क्या है प्लेटफॉर्म बदलने की वजह?
सारण मेंरेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों और छपरा जंक्शन पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को देखते हुए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया है. केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
किन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर?
19 जून को यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को इस बदलाव का सीधा असर झेलना पड़ सकता है. खासकर दिल्ली, अमृतसर, कोलकाता, गोरखपुर, रक्सौल, दरभंगा और बलिया रूट की ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपने प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए.
किन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं?
रेलवे प्रशासन के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला गया है.
- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 63333 पाटलिपुत्र-बलिया मेमू गाड़ी 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 55140 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 07 से चलाई जायेगी.
- 04651 जयनगर-अमृतसर विषेष एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विषेष एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 05 से चलाई जायेगी.
- 15027 सम्भलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 05 से चलाई जायेगी.
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली विषेष एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 05 से चलाई जायेगी.
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी-
- 3019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 19 जून,2026 को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 06 से चलाई जायेगी।
- 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैषाली एक्सप्रेस 19 जून,को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान परप्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 19 जून को प्लेटफॉर्म नं. 01 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 04 से चलाई जायेगी.
- 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 19 जून 2026 को प्लेटफॉर्म नं. 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म नं. 05 से चलाई जायेगी.सभी यात्रियों छपरा जंक्शन के सेकेंड इंट्री गेट से आवागमन करेंगे.
यात्रियों के लिए रेलवे ने क्या विशेष व्यवस्था की है?
रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर आने-जाने के लिए सेकेंड इंट्री गेट का उपयोग करें. इससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सुविधा होगी.
यह भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के खाते में पहुंचे 30000 करोड़ से ज्यादा, देखें 9 प्रमंडलों की पूरी लिस्ट
आज छपरा जंक्शन पर क्यों रहेगा विशेष माहौल?
छपरा जंक्शन पर आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नई रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कारण स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और परिचालन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं.
आगे यात्रियों को क्या करना चाहिए?
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है. यात्रा से पहले ट्रेन का प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर जारी नवीनतम सूचना अवश्य जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
