सारण से प्रभात किरण की रिपोर्ट
Chapra Court QR Code Payment: न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में छपरा व्यवहार न्यायालय में महत्वपूर्ण पहल की गई है. बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने विशेष उत्पाद न्यायालयों में QR Code आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली का शुभारंभ किया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत अब जुर्माने की राशि QR Code स्कैन कर सीधे सरकारी खाते में जमा की जा सकेगी.
Chapra Court QR Code Payment: तीन विशेष उत्पाद न्यायालयों में लागू हुई व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत छपरा स्थित तीनों विशेष उत्पाद न्यायालयों में वादकारी और अधिवक्ता अब डिजिटल माध्यम से जुर्माने की राशि जमा कर सकेंगे. इससे नकद भुगतान की आवश्यकता कम होगी और भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी.
Saran News: न्यायिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सैयद मोहम्मद फज़लूल बारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) प्रथम मनोज कुमार, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) द्वितीय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार, एसडीजेएम सुमित सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह, सचिव शशिभूषण त्रिपाठी, विशेष लोक अभियोजक (उत्पाद) मृत्युंजय पांडेय, गुंजन वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.
सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Chapra Court News: समय की होगी बचत, बढ़ेगी पारदर्शिता
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने कहा कि QR Code आधारित भुगतान प्रणाली लागू होने से जुर्माने की राशि जमा करने के लिए लंबी कतारों से राहत मिलेगी. इससे समय की बचत होगी, लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ेगी और मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा.
बिहार का पहला जिला बना छपरा
जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय में QR Code के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा करने की व्यवस्था शुरू करने वाला छपरा बिहार का पहला जिला बन गया है. इस पहल से न्यायिक सेवाओं के डिजिटलीकरण को नई गति मिलने की.
Also Read: सारण में अगले 2 से 3 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, गरज-चमक का डबल अलर्ट, IMD की चेतावनी
