चप्पल में छुपाया था नकल का पूरा नेटवर्क, BPSC AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ वाला मुन्ना भाई रंगे हाथ पकड़ा गया

Bihar News: छपरा में एईडीओ परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया, जिसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ.

Bihar News: BPSC द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की परीक्षा के पांचवें दिन एक ‘मुन्ना भाई’ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है. वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने के लिए छपरा पहुंचा था.

चप्पल में छुपाया था पूरा सिस्टम

यह मामला तब सामने आया जब परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे. ड्यूटी पर मौजूद एसआई उपेंद्र मांझी को रोहित की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब उसकी सघन जांच की गई तो सभी हैरान रह गए. रोहित ने नकल के लिए पूरा हाईटेक सिस्टम अपनी चप्पल में छुपा रखा था. उसके कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा हुआ था, जिसके जरिए वह बाहर बैठे व्यक्ति से जवाब सुन रहा था.

वन-वे ब्लूटूथ से मिल रहे थे जवाब

जांच में पता चला कि यह एक वन-वे कम्युनिकेशन सिस्टम था. यानी बाहर से उसे सभी सवालों के जवाब सुनाई दे रहे थे, लेकिन वह खुद कुछ बोल नहीं सकता था. इस तरह का तरीका पकड़े जाने से बचने के लिए अपनाया गया था.

दोस्त के बदले दे रहा था परीक्षा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था. उसने यह भी बताया कि नकल का यह उपकरण उसने समस्तीपुर से मंगवाया था. नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है. साथ ही जिस अभ्यर्थी की जगह वह परीक्षा दे रहा था, उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: ‘हर हाल में लागू किया जाएगा महिला आरक्षण बिल’, जीतन राम मांझी बोले- महिलाएं समझ चुकी हैं विपक्ष की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >