saran News : बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन (बीपीएसआरए) छपरा यूनिट की ओर से वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ आइएमए और बीसीडीए के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. अधिवेशन के दौरान नई कमेटी का गठन किया गया और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
नई कमेटी में पदाधिकारियों की हुई घोषणा
अधिवेशन में नई कमेटी का गठन करते हुए दीपक कुमार को अध्यक्ष, संजीव कुमार को सचिव, पवन कुमार ओझा को जॉइंट सेक्रेटरी, पीके त्रिपाठी को जॉइंट सेक्रेटरी और मुकेश रंजन को वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत किया गया. नई कमेटी के पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं.
आइएमए और दवा व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में आइएमए छपरा के सेक्रेटरी डॉ. सुधांशु शेखर मिश्रा, आइएमए सेंट्रल सारण के अध्यक्ष डॉ. डीके सिन्हा, सेक्रेटरी डॉ. रवि रंजन, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार सिंह, बीसीडीए अध्यक्ष अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, एनएफएसआरयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पीएसआरए बिहार-झारखंड के अध्यक्ष संत कुमार, बीपीएसआरए बिहार-झारखंड के जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार और एनएफएसआरयू के सेक्रेटरी नंदकिशोर सहित अन्य मौजूद रहे.
संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजिंग हेड संजय कुमार सिंह, एसीसी सलिल रंजन, सचिव संजीव कुमार, अध्यक्ष दीपक कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी पवन कुमार ओझा, जॉइंट सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश रंजन के अलावा लोकल कमेटी के सदस्य रिशेष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पिंटू कुमार सिंह, पिंटू कुमार, पंकज कुमार गोलू, अभय कुमार, साकेत कुमार पांडे, अभिषेक रंजन और विशाल कुमार, विकास कुमार पांडे समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
अधिवेशन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें संगठन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान नई कमेटी के गठन के साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई.
