Saran News : बिजली के पोल से टकराने से बाइक सवार की मौत

जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप जनता बाजार-महाराजगंज मुख्य सड़क पर शनिवार देर रात हुए एक हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.

लहलादपुर. जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप जनता बाजार-महाराजगंज मुख्य सड़क पर शनिवार देर रात हुए एक हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. यह दुर्घटना शनिवार देर रात की बतायी जाती है. बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. मृतक की पहचान सिवान जिला अंतर्गत महाराजगंज थाना क्षेत्र के बगौछा गांव निवासी 50 वर्षीय जयकिसुन राम के रूप में हुई है. वह पेशे से राज मिस्त्री थे. किसी राहगीर ने दुर्घटना की सूचना एम्बुलेंस और 112 पर कॉल करके जनता बाजार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर एम्बुलेंस और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉ अशरफ अली ने उसे मृत घोषित कर दिया. जनता बाजार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है. मृत्यु की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >