सारण के परसा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

saran Road Accident : दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में से एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए छापरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

परसा (सारण) से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट
saran Road Accident : परसा-नगर पंचायत परसा बाजार के महमदपुर झिटकी के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पारसा सीएचसी से छापरा रेफर किया गया

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

लोगों ने परिजनों को जानकारी दी

घायल युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बहमारर गांव निवासी राम अयोध्या राय के पुत्र राजू राय के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में से एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायल के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई. घायल व्यक्ति का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा था. वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Also Read : सारण में स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने तय किया नया विजन, नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >