बिहार में यहां बन रहा बेहद खूबसूरत घाट, आगरा से मंगवाए पत्थर, राजस्थान के मिस्त्री तराशेंगे

Bihar News: बिहार में विकास को लेकर कार्य कई जिलों में किए जा रहे हैं. ऐसे में बिहार में अब बनारस के घाट की तर्ज पर अटल घाट छपरा में बनाया जा रहा. जिसे लेकर लोगों के बीच उत्साह है. लोग जल्द निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार में इन दिनों विकास से जुड़े कई परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं. जब भी घाट की बात होती है तो बनारस का जिक्र ही सबसे पहले किया जाता है. कहा जाता है कि, बनारस के घाट जैसा आनंद और कहीं नहीं आता. ऐसे में बता दें कि, बिहार में भी कई घाटों को विकसित किया जा रहा है, जिसकी ओर लोग आकर्षित भी हो रहे हैं. दरअसल, बिहार के छपरा में नमामि गंगे परियोजना के तहत रामघाट पर अटल घाट का निर्माण कार्य जारी है. इसकी लागत करीब साढ़े 10 करोड़ बताई जा रही है. वहीं, घाट के निर्माण को लेकर लोगों के बीच खुशी भी है.

लोगों की जगी आस

जानकारी के मुताबिक, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने संवेदक को 15 मई 2025 तक अटल घाट के निर्माण कार्य को पूरा कर लिए जाने का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया था. जिसके बाद लोगों को लग रहा था कि, मई में ही घाट बनकर तैयार हो जाएगा. लेकिन, घाट नहीं बनने से लोगों को निराशा हुई. हालांकि, एक बार फिर निर्माण कार्य तेज हो गया है. जिससे लोगों की उम्मीदें जाग गई है. कहा जा रहा है कि, अगले 3 महीने में अटल घाट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. खबर है कि, बनारस की तरह छपरा में घाट बनाए जा रहे हैं. जिससे लोग आकर्षित होंगे.

तमाम सुविधाओं की व्यवस्था

इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी यह जगह विकसित हो पाएगा. दरअसल, यूपी के लोग भी यहां आते हैं. जानकारी के मुताबिक, अटल घाट के निर्माण के लिए आगरा से पत्थर मंगवाए गए हैं. उन पत्थरों को तराशने के लिए मिस्त्री राजस्थान से आए हैं. वहीं, घाट के बनने से लोगों को पूजा करने और गंगा स्नान में सहूलियत मिलेगी. इसके अलावा महिलाओं के लिए कपड़ा चेंज रूम, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था आदि की जाएगी. कुल मिलाकर देखा जाए तो, लोगों के लिए सभी सुविधाएं रहेंगी.

Also Read: बिहार के इस जिले में बागमती तटबंध पर पक्की सड़क की योजना तैयार, जल्द शुरू होगा निर्माण, जानिए क्या-क्या होंगे फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >