Bihar News: सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर, नम आंखों से ग्रामाणों ने दी अंतिम विदाई

Bihar News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर देशभर में हलचल मची हुई है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर तैनात बिहार के सपूत मो. इम्तियाज शहीद हो गए थे. जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर बिहार पहुंचा. सबसे पहले पटना पहुंचते ही तमाम राजनीतिक जगत के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों की आंखें नम हो गई.

Bihar News: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर तैनात बिहार के सपूत मो. इम्तियाज शहीद हो गए थे. जिसके बाद अब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा. सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर में शहीद मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरे गांव वाले की आंखें नम हो गई. पूरे सम्मान के साथ सभी ग्रामाणों ने विदाई दी.   

नम आंखों से गांव वालों ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि, शहीद मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर जैसे ही राजधानी पटना पहुंचा, तभी तमाम राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे. सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई चेहरों ने शहीद मो. इम्तियाज को श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव यानी कि सारण लाया गया. इस दौरान पूरे गांव वाले जुटे हुए थे. साथ ही कई अधिकारी भी मौजूद थे. सभी गांव वालों ने शहीद मो. इम्तियाज को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. 

नेकदिल इंसान और बेहद मिलनसार थे शहीद मो. इम्तियाज

इधर, शहीद मो. इम्तियाज को लेकर गांव वालों का कहना है कि, शहीद मो. इम्तियाज का नेकदिल इंसान और बेहद मिलनसार थे. एक महीने पहले ईद के मौके पर ही वे घर आए थे. इतना ही नहीं, उनके छोटे भाई मो. मुस्तफा भी बीएसएफ में तैनात हैं और फिलहाल मेघालय में बांग्लादेश की सीमा पर ड्यूटी निभा रहे हैं. गांव वालों का कहना है कि, इम्तियाज और मुस्तफा के घर का नाम भी बेहद खास है. दरअसल, उन्होंने अपने गांव में अपने घर का नाम ‘सीमा प्रहरी निवास’ रखा है.   

Also Read: ‘देश के लिए कुर्बानी देने में बिहारी कभी पीछे नहीं हटता’, तेजस्वी यादव शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देकर बोले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >