40 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनकेरवा गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया.

परसा. परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनकेरवा गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान दिघरा गांव निवासी लालबाबू सहनी के पुत्र बहारण सहनी, रामभरोसा सहनी के पुत्र रामसरीख सहनी तथा बहलोलपुर गांव निवासी जगदीश पासवान के पुत्र सुरेन्द्र पासवान के रूप में की गयी है.पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जब्त करते हुए तीनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पूछताछ व आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को सभी को जेल भेज दिया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना क्षेत्र के परसा शंकरडीह में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया.गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा बंगरा गांव निवासी बैजनाथ साह के पुत्र संतोष साह के रूप में हुई है.इस मामले में भी पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को शुक्रवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >