Bihar News: रियल लाइफ पर भारी पड़ा रील बनाने का शौक, दो किशोरों की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Bihar News: सारण के दो युवकों की मौत रील बनाने के दौरान ट्रेने से कटकर हो गयी. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवार के लोग सदमे में हैं.

Bihar News: बिहार के सारण जिले बहुत ही दुखद खबर आ रही है. शहर में स्टंट दिखाकर रील बनाने के चक्कर में दो किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है. यह घटना मुफस्सिल थाने के विशुनपुर ओवरब्रिज रेलवे ढाला के समीप हुई, जिसके बाद रेलवे ने कचहरी स्टेशन और छपरा जंक्शन के समीप स्थित ओवरब्रिज के नीचे चौकसी बढ़ा दी है.

रेलवे ट्रैक से कई युवाओं को हटाया गया

रेलवे ट्रैक और आसपास से कई युवाओं को हटाया गया है और उन्हें हिदायत दी गयी है कि वे ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें. मृतकों में भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया पश्चिम टोला गांव के दीपक कुमार (16) और कल्लू कुमार (15) शामिल हैं. दोनों किशोर अपने घर से काम करने के लिए चिमनी भठ्ठे पर गये थे, लेकिन इसी दौरान स्टंट करते हुए ट्रेन के सामने आ गये और उनकी मौत हो गयी.

विशुनपुर ओवरब्रिज रेलवे ढाला के पास कर रहे थे स्टंट

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ये दोनों युवक विशुनपुर ओवरब्रिज रेलवे ढाला के पास स्टंट करने के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. मृतकों के परिजनों में भारी शोक की लहर दौड़ गयी. कल्लू कुमार की मां चिंता देवी और दीपक कुमार की मां कलावती देवी गहरे सदमे में हैं और अपने बच्चों की मौत पर चीख-चीखकर रो रही थीं. दोनों के परिवार के लोग सदमे में हैं और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

Also Read: मुजफ्फरपुर से हाजीपुर, छपरा, बलिया होते हुए ऋषिकेश तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, इसमें मिल रहा कंफर्म टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >