Bihar News: छपरा में बीच सड़क पर CNG टैंकर से गैस लीक, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Bihar News: छपरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेहिया बाईपास पर बुधवार की सुबह सीएनजी लदे टैंकर से गैस लीक होने लगा. जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

Bihar News: छपरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेहिया बाईपास पर बुधवार की सुबह सीएनजी लदे टैंकर से गैस लीक होने लगा. जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सड़क पर चल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. वहीं दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. स्थानीय लोगों द्वारा फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई. जिसके 30 मिनट बाद फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण की.

टैंकर चालक ने दिखाई सूझबूझ

हालांकि टैंकर चालक भी अपनी सूझबूझ से हालात को नियंत्रण में रखा नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार टैंकर से 600 लीटर गैस लीक हुआ है. यह सीएनजी टैंकर छपरा शहर के रौजा सीएनजी टैंक में रिफिलिंग कर मोतिहारी जा रहा था. इस बीच यह हादसा हो गया. बता दें कि टैंकर भारत पेट्रोलियम कंपनी की है, इस दौरान लगभग 45 मिनट तक गैस लीक होता रहा.

Also Read: CHO परीक्षा में माफियाओं ने जारी की थी गाइडलाइन, पुणे की ‘वी-शाइन’ कंपनी से इतने रुपए में हुई थी डील

मोतिहारी जा रहा था सीएनजी टैंकर

टैंकर चालक ने बताया कि वह छपरा के देवेन्द्र मेमोरियल फ्यूल स्टेशन से सीएनजी लेकर चांदनी फ्यूल स्टेशन मोतिहारी के लिए निकला था. इस बीच अचानक गैस लीक होने लगा. हादसे के बाद कंट्रोल रूम को सूचित किया गया है. लीक के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >