छपरा शहर का बरहमपुर-दरोगा राय चौक सड़क आज भी बदहाल, पूर्व सीएम के आदेश पर भी काम नहीं हुआ

छपरा का पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर हालत में है, जो 1990 के दशक की याद दिला रहा है. मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद 89.95 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना अटकी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

छपरा नगर निगम क्षेत्र के बरहमपुर चौक से लेकर अति व्यस्ततम दरोगा राय चौक तक का पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग की वर्तमान स्थिति 1990 की दशक की याद दिला रही है. नीतीश कुमार 2005 में जब दोबारा मुख्यमंत्री बने थे और 2010 तक के कार्यकाल के बीच में इस सड़क का निर्माण हुआ था, उसके बाद से आज तक नए सिरे से निर्माण नहीं किया गया है. केवल इसी सड़क की वजह से शहर पूरी तरह से बदसूरत दिख रहा है.

नीतीश कुमार ने ही दो साल पहले निर्माण का दिया था आदेश

2025 में पूर्व मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान स्थानीय अधिकारियों ने बरहमपुर से लेकर बस स्टैंड और बिशनपुरा तक 13.4 किमी सड़क की चौड़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा था. मुख्यमंत्री ने 72 घंटे के अंदर इसकी स्वीकृति भी दे दी थी. लेकिन हद हो गयी जब आज तक इससे सड़क के निर्माण नहीं हो पाया. इस परियोजना पर 89.95 करोड़ की लागत आंकी गयी है.

इसके तहत सड़क की चौड़ाई दोनों ओर 1.5 मीटर बढ़ाकर कुल तीन मीटर की वृद्धि की जानी है. परियोजना में 600 मीटर हिस्से को फोरलेन बनाया जायेगा. साथ ही जल निकासी के लिए आरसीसी ड्रेनेज का भी निर्माण किया जाना है, जो कि आधा अधूरा निर्माण कार्य हुआ है.

पब्लिक बोली-1990 का दशक याद करा रहा यह सड़क

नगर निगम क्षेत्र के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के ब्रह्मपुर से बस स्टैंड को जाने वाली सड़क के काशी बाजार चौक पुलिया के पास क्षतिग्रस्त गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा बने हुए हैं. क्षतिग्रस्त सड़क के कारण रोजाना वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. 1990 के दशक के दौरान बरहमपुर से लेकर दरोगा राय चौक तक की सड़क काफी जर्जर थी. वही स्थिति आज भी है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं.

आंकड़ों में सड़क की स्थिति

  • 10000 से अधिक वाहन गुजरते हैं इस सड़क से
  • 1.5 लाख से अधिक लोग प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते हैं
  • तीन किलोमीटर तक सड़क की स्थिति दुरुस्त नहीं
  • 200 से अधिक दुकानें हैं सड़क के दोनों किनारे
  • पांच से अधिक जिलों को जोड़ती है यह सड़क

क्या बोले अधिकारी

आरसीडी के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार का कहना है कि निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अंतिम क्षण में है. राज्य स्तर पर मामला अटका हुआ है. जैसे ही वहां से क्लियर होगा निर्माण शुरू हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >